फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्मकल्याणक महोत्सव में जैन मंडली के भजनों पर झूमे लोग

विज्ञापन
फोटो-60: अनाज मंडी पांडुशिला में भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव पर अनाज मंडी स्थित श्री पारसनाथ भगवान पक्षी दाना स्थल एवं पांडुशिला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरा परिसर जयकारों और भक्ति से गुंजायमान रहा। अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान व आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से सम्पन्न हुए, जिनमें सकल जैन समाज व सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दिल्ली से आए आचार्य पंडित विमल जैन के सान्निध्य में वर्धमान स्तोत्र का सामूहिक पाठ हुआ। भजन गायक नीरज जैन व उनकी मंडली ने मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

पांडुशिला समिति के प्रधान सुनील जैन ने बताया कि जियो और जीने दो के संदेश को अपनाते हुए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीनिवास गुप्ता, नरेंद्र जैन, नितिन जैन, विजय जैन, जितेंद्र जैन, विनोद जैन, रतन जैन, अश्विनी जैन, संजय जैन, पंकज जैन, अरविंद जैन,राजीव, हिमांशु, सुरेंद्र, मयंक, अश्वनी जैन समेत समाज से जुड़े काफी व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें