फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीण रूटों से झज्जर से कोसली के लिए चलाई रोडवेज बस

विज्ञापन
18jjrp03- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डे से कोसली के लिए हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की ओर से नए ग्रामीण रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। ग्रामीणों की मांग और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की ओर से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। झज्जर से कोसली के लिए पहले से ही अलग-अलग रूटों पर करीब 15 बसें चल रही हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट पर बस सेवा शुरू की गई है।
यह बस प्रतिदिन दो चक्कर लगाएगी। रात के समय बस न्यौला गांव में रुकेगी। झज्जर के सामान्य बस अड्डे से बस सुबह 8:55 और 11:50 बजे कोसली के लिए रवाना होगी। कोसली से वापसी के लिए सुबह 10:20 और दोपहर 1:20 बजे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, शाम 3:30 बजे बस न्यौला के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रोडवेज बस का रूट
झज्जर के सामान्य बस अड्डे से चलकर यह बस नयागांव, बाबरा, सुलौधा, सुरहेती, माजरा, सरोला, छपार, न्यौला, जैतपुर, मुबारिकपुर और मलेसियावास होते हुए कोसली पहुंचेगी। वापसी में भी बस इसी रूट से चलेगी।
वर्जन
सामान्य बस अड्डा झज्जर से कोसली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से नया रूट बनाकर रोडवेज बस का संचालन किया गया है। ग्रामीणों की मांग व यात्रियों की सुविधा अनुसार यह रोडवेज बस चलाई गई है।
विज्ञापन

दीपक कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें