फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में उखड़ीं सड़कें, गड्ढे दे रहे राहगीरों को दर्द

Mon, 25 Aug 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 60 : ऑटो मार्केट में सड़क पर बने गड्ढे और भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अगस्त के महीने में हुई बारिश से क्षेत्र की कई सड़कों पर वाहन लेकर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर पहले से बने गड्ढों का आकार बढ़ गया है। आए दिन इन गड्ढों में गिरकर न केवल दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। दिल्ली-रोहतक रोड पर शहर के अंदर टैक्सी स्टैंड के नजदीक एक ई-रिक्शा गड्ढों में पलटने से बच गई।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर बने गड्ढे लोगों को दर्द दे रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा इन गड्ढों में क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले दिल्ली-रोहतक रोड पर लाल चौक के आसपास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विभाग की ओर से गड्ढों को भरने के लिए औपचारिकता की।
इनमें रोड़ियां तो डाल दी गई लेकिन सड़क को पक्का नहीं किया गया। ऐसे में अब वह रोड़ियां गड्ढों से निकल रही है और लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। ऐसा हाल केवल एक इसी मार्ग का नहीं है बल्कि रेलवे रोड पर बने विश्वकर्मा चौक का भी है। यहां भी हालात बुरे बने हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं ऑटो मार्केट और बालौर चौक पर भी गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। पूरे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे और पानी भरा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
शहरवासी मुकेश बंसल, रमन शर्मा, विकास गुप्ता ने कहा कि सरकार को पहले आमजन की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। काफी समय से दिल्ली-रोहतक रोड पर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नीचे, लाल चौक के पास, सिविल अस्पताल के नजदीक और सेक्टर-6 मोड़ की हालत चलने लायक नहीं है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़क जर्जर हो चुकी है।

फोटो 60 : ऑटो मार्केट में सड़क पर बने गड्ढे और भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें