बादली। सब सेंटर नंबर दो में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को वैक्सीन लगाई गईं। साथ ही आयरन की गोलियां दी गईं। इस दौरान केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को वैक्सीन का टीका लगाने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों में टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम बुली देवी, हेमलता और आशा वर्कर्स बीरमति ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया है। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम, नजला, पोलियो टीवी व अन्य प्रकार की बीमारियां शामिल हैं।