फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधे घंटे की बारिश में सड़क-गलियां जलमग्न

Thu, 29 Aug 2024 06:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। सड़क और गलियों में दो फीट तक पानी भरा और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में शहर जलभराव से जूझता है लेकिन इससे निबटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं जा रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चार बजे काफी तेज बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के धर्म विहार, विवेकानंद नगर, झज्जर रोड, सब्जी मंडी, लाइनपार के बराही फाटक, वत्स कॉलोनी, नेताजी नगर, महाबीर पार्क, सेक्टर-6 समेत अन्य कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को इस पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश होने के बाद तापमान भी कम हो गया। शहर में जगह-जगह पानी जमा होने के बाद अब बरसाती मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। शाम को सात बजे फिर से आधा घंटे बारिश हुई। नगर परिषद की ओर से जहां लोगों को खड़े होने वाले पानी को साफ करने के लिए कहा जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आमजन को कूलर में पानी का इस्तेमाल न करने की सलाह दे रहे हैं।
14.5 एमएम हुई बारिश, गर्मी से राहत
बुधवार को दिन भर मौसम बदलता रहा। भी बूंदाबांदी हुई तो कभी आसमान काले बादलों से ढका तो कभी तेज हवा चली। बारिश होने और मौसम बदलने के बाद लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया। कृषि विभाग के रिकार्ड के अनुसार बुधवार को हुई बारिश की मात्रा 14.5 एमएम रही। अगस्त महीने की शुरुआत से ही बारिश का दौर चल रहा है कभी बारिश तेज हो रही है तो कभी हल्की। अब अंतिम सप्ताह चल रहा है। इसमें भी बारिश की झड़ी लगी हुई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

42 पहुंचा एक्यूआई, मिली राहत
बुधवार को भी क्षेत्र मेें एक्यूआई गहरे हरे रंग में महज 42 दर्ज किया गया। जुलाई और अगस्त के महीने में प्रदूषण से भी लोगों को काफी राहत मिली। दोनों महीनों में एक्यूआई हरे रंग में रहा। लोगों को साफ हवा मिल रही है जो उनकी सेहत के लिए भी बेहतर है।
विज्ञापन



-फोटो 63 : शहर की धर्म विहार कॉलोनी में भरे बरसाती पानी से निकलता ऑटो। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें