फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री से मिला शहर के विकास को लेकर रखा रोड मैप

Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp06- झज्जर। मुख्यमंत्री नायब सैनी को मांग पत्र सौंपते नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी।
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की और झज्जर शहर के विकास का रोड मैप रखा। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि शहर के लिए बनाई जा रही सभी योजनाओं को सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

नप के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि सबसे प्रमुख मांग में शहर के पुराने बस अड्डे को नगर परिषद को शिफ्ट करने की मांग रखी गई ताकि यहां पर पार्किंग, ऑडिटोरियम या कांप्लेक्स बनाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने सभी हाइवे से शहर के अंदर आने वाले मुख्य मार्गों पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से डिवाइडर बनवाने व जरूरत अनुसार उनको चौड़ा करवाने की मांग की ताकि इन सभी मार्गों पर स्ट्रीट लाइट बीच में लगवाई जा सके। शहर के सभी नालाें को दोबारा बनवाने की भी मांग रखी है। मुख्यमंत्री ने सभी एस्टीमेट तैयार करवाने को कहा ताकि उन पर काम शुरू कराया जा सके।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मिले चेयरमैन
चेयरमैन में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से भी मिले। उन्होंने शहर की हाल ही में वैध हुई काॅलोनियों व अन्य कालोनियों के आए हुए एस्टीमेट पर काम जल्द शुरू करने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही एस्टीमेट को अमलीजामा पहनाया जाएगा और काम शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें