फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा से कलानौर तक 9.71 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण

Fri, 08 Dec 2023 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। छारा गांव से कलानौर तक जर्जर सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। बेरी ब्लाॅक तक इसका निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर झज्जर कराएगा। इससे आगे का काम रोहतक पीडब्ल्यूडी बीएंडआर करवाएगा। 20.41 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 9 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसका एस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर ने मुख्यालय को भेजा है। मुख्यालय ने मंजूरी भी दे दी है, लेकिन अब अधिकारिक पत्र आना बाकी है। पत्र आने के बाद इसका काम भी पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। छारा गांव से लेकर रोहतक के कलानौर तक सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी होती है। छारा से कलानौर तक 10 से 12 गांव पड़ते हैं, जिनकी आबादी भी लगभग 70 हजार के करीब है। इन गांवों के अलावा कलानौर जाने वाले सैकड़ों वाहन भी गुजरते हैं। कुछ समय पहले ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इसका एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा था। छारा से लेकर बेरी कस्बे तक सड़क का निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी बीएंडआर झज्जर करवाएगा जबकि कलानौर तक आगे का काम रोहतक एजेंसी करवाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 9 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

शहर की सड़कों को लेकर विधायक ग्रांट से राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए विधायकों को अलग से काम कराने के लिए सरकार ने अनुमति दी है। झज्जर विधानसभा के तहत भी काफी सड़कों का निर्माण व मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके लिए विधायक संबंधित विभागों को सड़कों की सूची देंगे।
विज्ञापन


शहर की कई सड़कों की हालत खराब
झज्जर शहर की कई सड़कों की हालत खराब है। शहर का बर्फखाना रोड, पुराना तहसील रोड, सिलानी गेट, बहादुरगढ़ रोड की हालत खराब है। पुरानी तहसील रोड ठीक की जानी है। यहां पर दो दिन से ठेकेदार ने रोड़े डाल रखे हैं लेकिन काम अब तक शुरू नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन
छारा से कलानौर तक सड़क का निर्माण किया जाना है। बेरी कस्बे तक उनके द्वारा सड़क बनाई जाएगी। इसकी मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अधिकारिक पत्र आना बाकी है। पत्र आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।-सुमित कोहाड, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें