फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 90 लाख से जहाजगढ़ से मांगावास तक होगा सड़क निर्माण

Sat, 23 Sep 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उप मंडल बेरी के गांव जहाजगढ़ से मांगावास करीब 2100 मीटर की सड़क जल्द से जल्द निर्माण करने के लिए विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। इस सड़क मार्ग से वजीरपुर, मांगावास, एमपी माजरा, जहाजगढ़ के अलावा अन्य कई गांव के ग्रामीणों को फायदा होगा।
विज्ञापन

किसानों को अपनी फसल सीधी मंडी तक ले जाने के लिए यह सड़क विशेष तौर पर कारगर साबित होगी। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से एजेंसी को सड़क बनाने के लिए टेंडर दे दिए गए हैं और वर्क आर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। एजेंसी की ओर से सभी तैयारी सड़क बनाने के लिए पूरी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि किसान की धान की फसल कटते ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इस सड़क का निर्माण 90 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है और करीब 2 किलोमीटर की लंबी इस सड़क को बनाने की तैयारी विभाग की ओर से जोर-शोर से कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया की इन छोटी सड़कों से किसानों के बड़े काम सिद्ध होते हैं और किसान अपनी फसल को सीधे खेत से ही मंडी में ले जाने के लिए यह सड़कें काफी सुविधा देती हैं। पहले कच्चे रास्ते होते थे और किसान अपनी फसल को ले जाते वक्त उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में ही धंस जाती थी। इससे उन्हें काफी नुकसान होता था। उन्होंने बताया की हरियाणा मार्केट बोर्ड विभाग की ओर से जिले में ऐसे दर्जन भर प्रोजेक्ट चलाए गए हैं जो कि आमजन को सुविधा देने के लिए है और सड़कों का जाल बिछाने के लिए सरकार की ओर से लगातार बेहतरीन प्रयास किया जा रहे हैं। ग्रामीण रामाधीर,धर्मवीर, आशीष, ओमबीर, रामवीर आदि ने बताया कि यह सड़क इस सड़क बनने से कई किलोमीटर का चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि झज्जर, बेरी जहाजगढ़ आने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है और यह सड़क लिंक रोड का काम करेगी।
इन गांव से जुड़ेगी सड़क
जहाजगढ़ से मांगावास, एमपी माजरा, बाघपुर, बेरी, वजीरपुर खातीवास व अन्य कई गांव के सड़क मार्ग से जुड़ाव होगा। इससे कई घंटे का सफर लोगों का आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क को बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जैसे ही धान की फसल कट जाएगी। सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

सुधीर कुमार, कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें