फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसे में कबड्डी के उभरते खिलाड़ी की मौत, चार साथी घायल

Tue, 30 Jun 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 73: मौके पर खड़ी खिलाड़ियों की दुर्घटनाग्रस्त कार। (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली(झज्जर)। दूल्हेड़ा गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में उभरते कबड्डी खिलाड़ी हिमांशु की मौत हो गई जबकि कार में सवार चार अन्य खिलाड़ी घायल हो गए।
रोहतक के बहु अकबरपुर स्थित कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले कुछ खिलाड़ी कार से एक समारोह में शामिल होकर बहादुगढ़ से लौट रहे थे। इसी दौरान दूल्हेड़ा गांव के पास कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार 20 वर्षीय हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हिमांशु पानीपत जिले के भंडारी गांव का रहने वाले थे। क्षेत्र में अच्छे रेडर के रूप में पहचान बना चुके थे। असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों और कबड्डी खिलाड़ियों में मातम छा गया। हादसे में जतिन और शुभम सहित चार अन्य कबड्डी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो 73: मौके पर खड़ी खिलाड़ियों की दुर्घटनाग्रस्त कार। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें