फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन आज

Tue, 30 Jun 2026 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से बुधवार को जिले के अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। जिला संयोजक सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कर्मचारी ताकत दिखाएंगे और अपना हक मांगेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी बुधवार को सुबह 10 बजे गुड़गांव रोड पर सब्जी मंडी के पास स्थित ट्रक यूनियन पार्क में एकत्र होंगे। इस प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मंगलवार को अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने एक मीटिंग की। मीटिंग के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारी एकता के नारे लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें