-फोटो 58 : विजेता खिलाड़ी कोच ईशांत राठी के साथ।
बहादुरगढ़। चंडीगढ़ में आयोजित हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के ऋषभ राठी ने स्वर्ण और जतिन दुलगच ने कांस्य पदक हासिल किया है।
कोच इशांत राठी ने बताया की चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 9 से 14 मार्च को नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषभ राठी, जतिन दुलगच, अनामिका पीहाल व राजरानी ने 16 से 19 मार्च तक आयोजित हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2023-24 के लिए टॉप 16 में क्वालीफाई किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभ राठी ने फाइनल राउंड में पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी को हराया। वहीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन दुलगच ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच राठी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं जो पिछले छह वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं।