फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फॉर्च्यूनर ने रिटायर्ड सीआरपीएफ कर्मी को कुचला, दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे थे

विज्ञापन
21jjrp18- झज्जर। नाले के ऊपर फंसी गाड़ी के पास लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड स्थित महाराजा सूरजमल चौक के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर से रिटायर्ड सीआरपीएफ कर्मी सत्यवीर की मौत हो गई। वह फिलहाल दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड थे और बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। टक्कर के बाद गाड़ी 20 मीटर घसीटकर ले गई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव महराणा हाल शहर झज्जर निवासी सत्यवीर दिल्ली में डीसीटी द्वारका सेक्टर-2 डिपो में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। शनिवार दोपहर बहादुरगढ़ की ओर जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। वह झज्जर-बहादुरगढ़ रोड से होते हुए दिल्ली में ड्यूटी पर जा रहे थे।
टक्कर के बाद गाड़ी बाइक को 20 मीटर की दूरी तक घसीटकर ले गई। बाद में फॉर्च्यूनर गाड़ी और मोटरसाइकिल डिवाइडर के ऊपर से सड़क की दूसरी दिशा में चली गई और गाड़ी नाले के ऊपर जाकर फंस गई। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौका से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सिटी थाना पुलिस ने मौका पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने पूछताछ की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया।
मोटरसाइकिल के पार्ट टूटे
डायल 112 से पिंकी ने बताया कि उनको शाम करीब सवा चार बजे झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर एक सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। हादसे के दौरान के मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोटरसाइकिल के हिस्से अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले जिसमें मोटरसाइकिल की किक, हैंडल व अन्य पार्ट शामिल हैं।


आधे घंटे तक रही जाम की स्थिति
हादसा होने के बाद पुलिस ने मौका पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान एक तरफ के रोड को बंद करके दूसरी तरफ से रोड को चालू रखा। इस कारण आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस गाड़ी चालक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


वर्जन
शहर के झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक दिल्ली में ड्यूटी पर जा रहे थे। एक फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मामले की जांच की जा रही है। मृतक हेलमेट पहने हुए थे।
रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना झज्जर

21jjrp18- झज्जर। नाले के ऊपर फंसी गाड़ी के पास लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : स्वयं

21jjrp18- झज्जर। नाले के ऊपर फंसी गाड़ी के पास लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : स्वयं

21jjrp18- झज्जर। नाले के ऊपर फंसी गाड़ी के पास लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें