फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नजफगढ़ रोड पर सीवर-पानी की गलत लाइन जोड़ने से लोग परेशान

विज्ञापन
-फोटो 81 : नजफगढ़ रोड पर सीवर और पानी की लाइन ठीक करने के लिए की गई खुदाई। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सीवर और पेयजल लाइन जोड़ने के कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि विभाग ने सीवर और पानी की लाइन गलत तरीके से जोड़ दी, जिसके कारण समस्या का समाधान होने के बजाय परेशानी और बढ़ गई है। पिछले करीब एक महीने से सड़क की खुदाई के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नजफगढ़ रोड के दुकानदार सुभाष कुमार, सुनील शर्मा, विकास कुमार और संदीप ने बताया कि करीब एक महीने पहले यहां सीवर और पेयजल लाइन ठीक करने के लिए खुदाई की गई थी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाइन गलत जोड़ दी गई थी। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया, लेकिन बाद में दोबारा खुदाई की गई और अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है।

दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है और सड़क पर कीचड़ फैल गई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि रात के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग भी नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढे भरवाने और सीवर व पेयजल लाइन की तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग की है।

-फोटो 81 : नजफगढ़ रोड पर सीवर और पानी की लाइन ठीक करने के लिए की गई खुदाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें