फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लो वोल्टेज की समस्या से परेशान सेक्टर-2 के निवासी

Sun, 02 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बिजली की घटती-बढ़ती वोल्टेज से सेक्टर-2 के लोग परेशान हैं। इससे लोगों को हर समय बिजली के उपकरण खराब होने का डर बना रहता है। यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं बल्कि हफ्ते भर से बनी हुई है। लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
सेक्टर-2 निवासी शमशेर सिंह, दीपक गर्ग, सुनील मित्तल, संदीप शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से वे बिजली की घटती-बढ़ती वोल्टेज से परेशान हैं। चाहकर भी बिजली उपकरण नहीं चला पा रहे हैं। इससे बिजली पर आधारित सभी काम ठप्प हो गए हैं। रात के समय समस्या कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली की घटती-बढ़ती वोल्टेज ने लोगों की परेशानी कई गुणा बढ़ा दी है। ऐसे में बिजली होना और न होना एक ही बात है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली समस्या लोगों के लिए आफत बन गई है। एक बार बिजली गुल हुई तो लोग इंतजार करने लगते हैं, लेकिन यह पता नहीं चल पाता कि बिजली कब आएगी। दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है, मगर समस्या रात के समय कई अधिक बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गाें और बच्चों को होती है। बिजली न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से बिलखते रहते है। कई बार तो कट इतना लंबा होता है कि घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत केंद्र का नंबर रहता है व्यस्त
सेक्टर-2 निवासी अमन कुमार, ब्रह्मप्रकाश छिकारा, अजय गहलोत ने बताया कि रात के समय बिजली गुल होने या वोल्टेज कम-ज्यादा की समस्या दर्ज करवाने के लिए निगम के शिकायत केंद्र में फोन किया जाता है तो हमेशा ही नंबर व्यस्त रहता है। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि पहली बार में ही फोन मिला हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें