फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसा: कैंटर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरा घायल; चालक पर केस दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

आसपास के लोगों ने बताया कि पीछे से एक कैंटर आया और उसने ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ है। कैंटर चालक भी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के लुहारी गांव के पास कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


लुहारी निवासी रविंदर ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि उसका 39 वर्षीय भाई देवेन्द्र खेती का काम करता था। उसका भाई देवेंदर शनिवार अल सुबह गांव के संदीप को लेकर जरूरी काम के लिए गांव पाटौदा के लिए गया था। गाड़ी को उसका भाई देवेन्द्र चला रहा था। उसे करीब रात एक बजे पता चला कि उसके भाई का गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गांव पाटौदा की तरफ वेयर हाऊस के पास हादसा हो गया है।

सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो देवेंदर की मौत हो चुकी थी जबकि संदीप को अस्पताल लें गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पीछे से एक कैंटर आया और उसने ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ है। कैंटर चालक भी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पत्नी की हो चुकी मौत
हादसे में मारे गए देवेंदर की पत्नी मधु की मौत भी पांच साल पहले हो चुकी है। अब देवेंदर की भी मौत हो गई। देवेंदर अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें