फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम नगर वासियों में बैंकिंग सोसाइटी के प्रति रोष बरकरार, लगाया जाम

Wed, 18 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : सेक्टर-9 मोड़ पर जाम लगाते लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रुपये न मिलने पर लोगों में फाइनेंसिंग सोसाइटी के प्रति रोष बरकरार है। लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग कभी सोसाइटी कार्यालय के बाहर जुटे तो कभी थाने में पहुंचे। सेक्टर-9 मोड़ के पास रोहतक-दिल्ली रोड पर पांच से दस मिनट तक जाम लगाकर भी नाराजगी जताई। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग शांत होकर लौटे। उधर, दूसरी तरफ पुलिस ने सोसाइटी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा रखी है। सोसाइटी के अधिकारियों से भी पुलिस लगातार मामले में पूछताछ कर रही है। जाम की सूचना मिलने पर एसीपी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दो दिनों से शहर के छोटूराम नगर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं। वहीं लाइनपार थाना पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। सोमवार को छोटूराम नगर में फाइनेंसिंग सोसाइटी के कार्यालय के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस ने संबंधित सोसाइटी के सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मंगलवार को दिल्ली से अधिकारी लाइनपार थाना में पहुंचे और अधिकारियों ने उनसे इस मामले पर बातचीत की। उधर, लाइनपार थाना पुलिस ने लोगों से उनके आधार कार्ड और बैंकिंग काॅपी जमा की है। पुलिस के अनुसार, सोसाइटी अधिकारियों ने कहा कि जिसने भी जितना पैसा सोसाइटी में जमा किया है, वह ब्याज समेत उन्हें दिया जाएगा।
दरअसल, ह्यूमन क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी का छोटूराम नगर में पिछले कई साल से कार्यालय है। सोसाइटी कृषि मंत्रालय से पंजीकृत बताई जा रही है। छोटूराम नगर के सैकड़ों लोगों ने अपनी जमा पूंजी इस सोसाइटी में जमा कराई थी। बहुत से लोगों की आरडी, एफडी पूरी हुई तो वे सोसाइटी से अपने रुपये मांग रहे थे, लेकिन कई महीने से रुपये न मिलने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ गई। इसी दौरान सोसाइटी कार्यालय खाली किए जाने की सूचना पर लोगों ने सोमवार को भी हंगामा किया था।

-फोटो 63 : सेक्टर-9 मोड़ पर जाम लगाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें