फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर लगवाई गई रिफलेक्टर टेप

Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : टैंकर पर रिफलेक्टिव टेप लगाते एसएचओ विकास कुमार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की ओर से कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक विकास कुमार की टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के प्रति भी जागरूक किया गया। ट्रैफिक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के आदेशानुसार ट्रैक्टर-ट्राॅलियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई है। इस दौरान वाहन चालकों से सफर के दौरान विशेष सावधानी रखने का आह्वान किया गया। वाहनों को एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी व धीमी गति से चलाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि धुंध व कोहरे के मौसम में सफर के दौरान सावधानी रखने से वाहन चालक न केवल स्वयं बल्कि अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है। इस दौरान अनेक वाहनों पर लगी पुरानी टेप उतरवाकर नई रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें