फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 72 पार्कों की मरम्मत और सुंदरीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
-फोटो 54 : शहर में पार्कों के सुंदरीकरण का किया जा रहा कार्य। स्रोत नप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नप की ओर से 4 करोड़ की लागत से शहर के 72 पार्कों की मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पार्कों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने यह अहम कदम उठाया है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन


नप चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि करीब 59 लाख की लागत से सभी पार्कों में कुल 19 प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। अलग-अलग पार्कों में झूले लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कुल 235 नए झूले लगाए जाने की योजना है। इनमें बच्चों के लिए स्लाइड, सी-सॉ, स्विंग, मल्टी-प्ले स्टेशन सहित अन्य आधुनिक झूले शामिल हैं।
झूलों के जर्जर होने और दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया गया। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से पार्कों में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें चहारदीवारी का निर्माण, छतरियों की व्यवस्था, योगा शेड, बैठने के लिए बेंच, पैदल पाथवे और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कुछ चुनिंदा पार्कों में ओपन जिम के उपकरण भी लगाए जाएंगे जिससे युवा और बुजुर्ग दोनों वर्गों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
चेयरपर्सन ने बताया कि शहर के अधिकांश पार्क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके थे। कई जगह झूले टूटे हुए थे और बच्चों के लिए असुरक्षित हो गए थे। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों और नागरिकों की मांग को देखते हुए नगर परिषद ने पार्कों के सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की।
वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है और झूले लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्कों की मरम्मत और अन्य निर्माण कार्य भी एक-दो दिनों में शुरू हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल पार्कों की मरम्मत करना नहीं बल्कि उन्हें ऐसा स्वरूप देना है जहां लोग सुकून के पल बिता सकें और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें