फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9 में मिट्टी का बांध हटाने से जलभराव का खतरा

विज्ञापन
06jjrp09- झज्जर। खेतों के रास्ते से हटाई गई मिट्टी। स्रोत- आरडब्ल्यूए - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। सेक्टर-9 में बरसाती पानी प्रवेश को रोकने के लिए स्थायी समाधान को लेकर सेक्टरवासियों ने जिला प्रशासन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर शिकायत की है। किसी ने पानी रोकने के लिए लगाए बांध को हटा दिया। उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

सेक्टर-9 के प्रधान सोमवीर ने बताया कि सेक्टर के बीचों बीच गैस व पेट्रोल पाइपलाइन रोड के नीचे से होकर गुजरती है। पिछले कई वर्षों से खेतों और साथ लगती कॉलोनियों की तरफ से पुल के नीचे से बरसाती पानी सेक्टर-9 की तरफ मोड दिया जाता है। सेक्टरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पिछले साल यह समस्या गंभीर हाे गई थी। पूरे सेक्टर में लगभग पांच से छह फीट पानी भर गया था। इसके चलते कई परिवारों को अपने घर खाली करने की स्थिति भी बन गई थी। उस समय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से मिट्टी डालकर बांध बनाकर पानी को रोका गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब उनको सूचना मिली है कि खेत मालिकों और आसपास के कॉलोनी वासियों की तरफ से बुलडोजर से उस मिट्टी को हटाकर रास्ता फिर से खाेल दिया गया है। बरसात का समय नजदीक है। इसलिए सेक्टर-9 में फिर से जलभराव का खतरा बन गया है।


सेक्टरवासियों की प्रशासन से अपील
उन्होंने कहा कि पुल के नीचे से आने वाले पानी को रोकने के लिए पक्की व्यवस्था की जाए। किसी व्यक्ति ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर मिट्टी हटाई है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सेक्टर-9 के निवासियों की सुरक्षा व मकानों को नुकसान से बचाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें