झज्जर। चोरी के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी ने 5 दिन के रिमांड के दौरान शहर में हुई 15 चोरी की वारदातों का खुलासा किया। इसके चलते आरोपी को पुलिस ने फिर से 2 दिन के रिमांड पर लिया है, इस दौरान पुलिस चोरी किए गए सामान की रिकवरी के प्रयास करेगी।
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा झज्जर शहर में एक मकान से चोरी करते रंगेहाथ एक आरोपी को 11 जनवरी को काबू करने में सफलता हासिल की गई थी। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पकड़े गए आरोपी द्वारा झज्जर शहर में हुई चोरी की 15 वारदातों का खुलासा किया गया। आरोपी द्वारा किए गए चोरी की वारदातों के खुलासे के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए झज्जर के उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक उर्फ जिम्मी पुत्र विपिन निवासी गुरुकुल नगर नंदूरवार महाराष्ट्र हाल उत्तम नगर रेवाड़ी के तौर पर की गई थी। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने झज्जर शहर में हुई चोरी की 15 वारदातों का खुलासा किया । जिनमें आरोपी ने नगदी सहित आभूषण इत्यादि की चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदातों में आरोपी के अन्य साथी भी शामिल रहे। पकड़े गए आरोपी के साथ मिलकर चोरी करने की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस गंभीरता से प्रयासरत है।
नशे और जुए के लिए की चोरियां
डीएसपी राजीव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक उर्फ जिम्मी व उसके साथी नशा करके चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की वारदात करने के बाद आरोपी चुराई गई रकम को नशा व जुआ खेलने में उड़ा देते थे। आरोपी झज्जर शहर में चोरी की वारदात करने के बाद रेवाड़ी की तरफ भाग जाते थे।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
- 1 अक्तूबर को झज्जर शहर के सुभाष नगर निवासी प्रह्लाद सिंह के घर चोरी।
-8 अक्तूबर को किला कॉलोनी झज्जर निवासी राजकुमार के घर से नगद राशि सहित आभूषण चोरी।
- 9 अगस्त 2016 मॉडल टाउन झज्जर शहर निवासी कृष्णा देवी के घर से आभूषण व नकदी रुपए चोरी।
- 13 अक्तूबर को सुन्दर निवासी वार्ड नंबर 1 झज्जर के घर से आभूषण सहित नगदी चोरी।
-13 अक्तूबर मॉडल टाउन झज्जर निवासी नरेश कुमार के घर से नगदी सहित आभूषण चोरी।
-13 अक्तूबर मॉडल टाउन झज्जर निवासी कवरपाल के घर से नकदी सहित आभूषण चोरी।
-15 अक्तूबर को आर्य नगर झज्जर निवासी रवि के घर से नगदी चोरी।
-13 अक्तूबर को आर्य नगर झज्जर निवासी सुरेंद्र के घर से नगदी सहित आभूषण चोरी
-18 दिसंबर को निक्कू निवासी वार्ड नंबर 17 के घर से आभूषण व नगदी चोरी
-9 जनवरी को लालसिंह कॉलोनी झज्जर निवासी सुमन के घर से आभूषण व नगदी चोरी।
-9 जनवरी को नरेश निवासी किला कॉलोनी झज्जर के घर से नकदी व आभूषण चोरी।
-9 जनवरी को सतपाल निवासी आर्यनगर झज्जर के घर से चोरी।
-10 जनवरी को प्रिया कॉलोनी झज्जर निवासी रमेश के घर से नकदी व आभूषण चोरी।
-10 जनवरी को लालचंद कॉलोनी झज्जर निवासी सरोज के घर से नगदी सहित आभूषणों की चोरी।
-11 जनवरी 2017 को जय प्रकाश निवासी मॉडल टाउन झज्जर के घर से चोरी