फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात मामले में डॉक्टर महिला व उसके पुत्र का रिमांड एक दिन बढ़ा

Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने के मामले में पकड़ी गई आरोपी डॉ. हेमलता व उसके पुत्र विक्रम को दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने पुलिस की मांग पर एक दिन का रिमांड और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

तीसरा आरोपी आशीष सैनी उर्फ सुरेश फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सोमवार को भी पुलिस ने बल्लभगढ़ सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद कई और खुलासे हो पाएंगे। यहां बता दें कि स्वास्थ्य विभाग झज्जर की पीएनडीटी की टीम ने झज्जर शहर से डॉ. हेमलता और उसके लड़के विक्रम को अवैध भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान काफी बातें सामने आई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी ताकि आरोपी आशीष को पकड़ा जा सके, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को रिमांड के बाद उनको फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें