फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 16 किलोमीटर गति से चली हवा, प्रदूषण हुआ कम

Fri, 05 Dec 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ में वीरवार को तेज हवा ने प्रदूषण को किया कम, नीला नजर आया आसमान। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिसंबर का पहला हफ्ता प्रदूषण के लिहाज से बहादुरगढ़वासियों के लिए राहत लेकर आया है। वीरवार को दिनभर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषण को कम कर दिया। इससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

सूरज भी सुबह ही चमका और दिनभर तेज धूप रही। हालांकि शीतलहर का प्रकोप भी रहा। इसके कारण लोगों को ठंड महसूस हुई और लोग धूप सेंकते नजर आए। हवा चलने के बाद एक्यूआई जहां ऑरेंज जोन में 222 दर्ज हुआ तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिसंबर के चौथे दिन क्षेत्रवासियों को साफ हवा में ऑक्सीजन मिली। सुबह से शाम तक तेज धूप खिली तो आसमान भी नीला नजर आया। एक मेट्रो स्टेशन से दूसरा मेट्रो स्टेशन साफ दिखाई दिया। मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी दो किलोमीटर के लगभग है। एक महीने से ज्यादा समय तक प्रदूषण ने क्षेत्रवासियों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

लगातार चार दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। इससे लोग साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। एक महीने से ज्यादा समय तक लोगों को प्रदूषण के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। अब धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है। वीरवार को बहादुरगढ़ में सुबह के समय ही सूर्य देव तेज के साथ चमक गए थे। 16 किलोमीटर की गति से हवा चली तो प्रदूषण भी रेड से ऑरेंज जोन में आया।
विज्ञापन




इंसेट
एक्यूआई की श्रेणियां और स्वास्थ्य पर होने वाला असर

0-50 : अच्छी : न्यूनतम प्रभाव

51-100 : संतोषजनक : संवेदनशील लोगों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होती है।

101-200 : मध्यम : फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है।

201-300 : खराब : लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी।

301-400 : बेहद खराब : बहुत खराब लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले लोगों को सांस संबंधी बीमारी हो जाती है।

401-500 : गंभीर : स्वस्थ लोगों व मौजूदा बीमारियों से पीड़ित लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें