फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के तहत 13 दिसंबर तक करें आवेदन : डीसी

Thu, 04 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत आगामी 25 दिसंबर को साल 2024-2025 में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘गुड गवर्नेंस अवॉर्ड’ दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2025 निर्धारित की है।
विज्ञापन


डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विश्वविद्यालय, हरियाणा सरकार के अधीन उपक्रम के सभी पात्र कर्मचारी (रेगुलर या अनुबंधित) अपने-अपने ऑफिस-हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी https://csharyana.gov.in और haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें