फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पराली प्रबंधन पर 1200 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी देगी राहत

विज्ञापन
02jjrp20- बिजेंद्र यादव
विज्ञापन
साल्हावास। बजट किसानों के लिए फायदेमंद नजर आ रहा है तो वही कुछ किसानों ने बजट को खाली पिटारा बताया है। बजट से पहले मिले 5000 सुझावों के आधार पर इस बजट को तैयार किया गया था।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आवंटित राशि को 4.40 फीसदी, बागवानी विभाग को 0.86 फीसदी, पशुपालन व डेयरी विभाग की राशि में 23.31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

देसी कपास की खेती के प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी को 3000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 4000 रुपये प्रति एकड़ करने की घोषणा की गई है। जो किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

बिजेंद्र यादव, किसान

जैविक खेती करने वाले किसानों को 5 साल तक 10,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सब्सिडी मिलने की घोषणा किसानों के हित में ही है। जो किसानों के लिए प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेगा।
रणधीर सिंह, किसान

धान की पराली का प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सब्सिडी मिलती रहेगी। यह घोषणा भी किसानों के लिए लाभकारी रहेगी।
इंद्र सिंह, किसान


टिश्यू कल्चर से तैयार गन्ने की पौध फ्री में किसानों को मिलने की बात किसानों के लिए छलावा प्रतीत होती दिखाई दे रही है। इससे किसानों को कोई फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।
जय सिंह, किसान

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत फलों की फसल खराब होने पर मिलने वाला मुआवजा 40000 से बढ़ाकर 50000 किया गया। सब्जियों और मसालों की फसल को नुकसान होने पर मुआवजा 30,000 से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दिया गया है। किसानों के लिए नायाब सरकार का होली का उपहार है।
कृष्ण, सरपंच
सरकार ने किसानों को अन्नदाता कहकर उनका मान सम्मान किया है। बजट में उर्वरकों के प्रयोग के लिए इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैंनेजमेंट सिस्टम को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ एकीकृत करने की घोषणा की है।
सतबीर किसान, बादली।
वर्तमान रबी सीजन के दौरान उर्वरक वितरण में पारदर्शिता आई है। कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता से जुड़े सुझाव पर बजट पेशकार किसानों को महत्व दिया है। एकल आंख विधि से गन्ने की बिजाई करने 3 हजार प्रति एकड़ की राशि को बढ़ाकर 5 हजार रुपए प्रति एकड़ हुई।
नरेंद्र, बादली।
मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती वाले किसानों को मिल रही अनुदान राशि दो हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस देना किसानों के हित में लिया गया फैसला है। बजट के अनुसार 2 लाख 70 हजार ट्यूबवेलों के नमूनों का परीक्षण होगा।
विज्ञापन

रामनारायण, पेलपा।

02jjrp20- बिजेंद्र यादव

02jjrp20- बिजेंद्र यादव

02jjrp20- बिजेंद्र यादव

02jjrp20- बिजेंद्र यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें