फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर नए कलेक्टर रेट अपलोड न होने से लगातार दूसरे दिन भी तहसील में नहीं हुई रजिस्ट्रियां

Fri, 03 Apr 2026 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तहसील कार्यालय में नए कलेक्टर रेट वीरवार को भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके। इसके चलते लगातार दूसरे दिन नए रेटों के आधार पर एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इस स्थिति के कारण लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग द्वारा जारी नए कलेक्टर रेटों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं। साथ ही कलेक्टर रेट निर्धारण कमेटी के सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर भी अभी नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से नए रेट पोर्टल पर अपडेट नहीं किए जा सके।

नए रेट लागू न होने के कारण तहसील में केवल वे ही रजिस्ट्रियां हो रही हैं जिन्हें पहले से ही पोर्टल पर स्वीकृति मिल चुकी थी। वीरवार को पुराने रेटों के आधार पर कुल 16 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। वहीं नए रेटों के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन रजिस्ट्रियां ठप रहने से दूर-दराज से आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि उन्हें समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से ही तहसील परिसर में इंतजार करते रहे लेकिन काम न होने के कारण खाली हाथ लौटे।

नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार का कहना है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर पोर्टल पर नए कलेक्टर रेट अपलोड किए जाएंगे ताकि रजिस्ट्रियों का काम सुचारू रूप से शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें