फोटो-56: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड से अतिक्रमण हटवाते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला के नेतृत्व में टीम ने झज्जर रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़कों से अतिक्रमण हटाया। यहां पर दुकानों के आगे रखा सामान जब्त किया।
कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि नगर परिषद को लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं जिसके चलते यह अभियान शुरू किया गया है। सड़कें आम जनता के लिए होती हैं और किसी को भी उन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-56: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड से अतिक्रमण हटवाते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद