बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने दुलीना जेल में बंद तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए-वन बहादुरगढ़ निरीक्षक जयवीर ने बताया कि रमेश निवासी डाकखाने वाली गली झज्जर रोड बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि 8 नवंबर को वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। तभी दो युवक आए। जिनमें चिंटू व जतिन था। आरोप है कि उन्होंने आते ही गाली-गलोज करना शुरू कर दिया और उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर मे मामला दर्ज किया गया। सीआईए-1 बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने विपिन, जतिन व साहिल तीनों निवासी बोम्बे वाली गली बहादुरगढ़ को जो पहले से ही आपराधिक मामले में दुलीना जेल झज्जर में बंद है, को एक दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।