फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दरों में कमी से व्यापार और आमजन दोनों को मिलेगा लाभ : सरोज राठी

Wed, 24 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : सरोज राठी, चेयरपर्सन नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी की घोषणा ने आमजन और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सरकार ने जीएसटी की दरों में भारी कमी है, जिससे कई उत्पादों की कीमतों में सीधे तौर पर कमी आएगी। इस फैसले को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय आम जनता के लिए एक बड़ा तोहफा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस कदम से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि बहादुरगढ़ के स्थानीय उद्योगों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। खासकर नॉन-लेदर फुटवियर उद्योग, जो इस क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है, को इसका सीधा फायदा होगा। इससे व्यापारियों की बिक्री में वृद्धि होगी और बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आम जनता को भी उत्पाद सस्ते मिलेंगे, जिससे त्यौहारी खरीदारी में उत्साह बढ़ेगा।
जीएसटी दरों में कमी से कर चोरी पर अंकुश लगेगा और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। इस फैसले से ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और त्योहारी सीजन में आर्थिक गतिविधियों को गति दें। राठी ने कहा कि यह निर्णय उद्योगों और आम जनता दोनों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें