फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में रवि ने स्वर्ण व शिवम ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
09jjrp03- राजकीय महाविद्यालय दुजाना के खिलाड़ी रवि व शिवम का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत करते स्टाफ
विज्ञापन
बेरी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित इंटर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाइल में रवि ने 79 किलो ग्राम भार में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 61 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय दुजाना पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार व शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय जून ने विजेता खिलाढि़यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की पूरी टीम ने ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कश्ती प्रतियोगिता के लिए विजेता खिलाड़ी रवि का महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम में चयन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें