फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-17 मुक्केबाजी के 48 किलोग्राम में रौनक प्रथम

विज्ञापन
21jjrp21- झज्जर। मुक्केबाजी का मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पांचों ब्लॉकों में लगातार दूसरे दिन भी स्कूली ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन


झज्जर। जिले के पांचों ब्लॉकों में लगातार दूसरे दिन भी लड़कों की स्कूली ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

झज्जर ब्लॉक में दूसरे दिन प्रतियोगिताएं तीन स्थानों पर आयोजित हुईं। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी, संस्कारम स्कूल खातीवास में योग, बैडमिंटन और शतरंज तथा एसएफएस स्कूल बिरधाना में बास्केटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए जय कुमार कौशिक, मंजीत सहित अन्य सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


बास्केटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14 वर्ग में एसएफएस स्कूल बिरधाना ने पहला, आरईडी स्कूल ने दूसरा और सारथी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में आरईडी पब्लिक स्कूल प्रथम, दीपचंद पब्लिक स्कूल द्वितीय और सारथी पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। अंडर-19 वर्ग में संस्कारम पब्लिक स्कूल ने पहला, सारथी पब्लिक स्कूल ने दूसरा और आरईडी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मुक्केबाजी प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14 वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में संस्कारम स्कूल, न्यूटन स्कूल, एल स्कूल और बीआरपीएस दुजाना के खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेलपा, दीपचंद स्कूल गुढ़ा और संस्कारम स्कूल खातीवास के खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्गों में जीत दर्ज की।

कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती और ग्रीको रोमन कुश्ती में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसएस काहड़ी, ज्ञान ज्योति डावला, गुरुकुल झज्जर, दुर्गा स्कूल महराणा, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएफएस स्कूल बिरधाना सहित कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।

अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में गुरुकुल झज्जर, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमआरएम शेखुपुर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

21jjrp21- झज्जर। मुक्केबाजी का मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें