21jjrp24- सुर्खपुर रोड पर कार्य का निरीक्षण करते जिला नगर आयुक्त जगनिवस। स्रोत : नगर परिषद
फोटो-24
झज्जर। शहर के कच्चा सुर्खपुर रोड पर चल रहे विकास कार्यों का जिला नगर आयुक्त जगनिवास ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को बेहतर काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी मौजूद रहे। यहां बता दें कि सुर्खपुर रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन दबाने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर जिला नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह काम जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। गौरतलब है कि सुर्खपुर रोड पर पिछले साल बारिश के चलते जलभराव हो गया था। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।