फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशलवाला चौक पर धरना देंगे जाट, प्रशासन अलर्ट

Sun, 29 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
विज्ञापन
जवान अलर्ट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जाट संगठनों को धरने के लिए आखिरकार सशर्त परमिशन दे दी गई है। इसके बाद साफ हो गया है कि राशलवाला चौक पर रविवार को जाटों के धरने की शुरुआत होगी। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने धरने को देखते हुए अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने की दृष्टि से पैरामिलट्री के साथ पुलिस के जवानों का संयुक्त फ्लैग मार्च भी निकाला। 4 बजे शुरू हुए फ्लैग मार्च में पहले सभी जवान गाड़ियों में तथा बाद में पैदल शहर में घूमे। वहीं जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ ने भी साफ किया है कि रविवार को धरने की शुरूआत हवन यज्ञ से की जाएगी और धरना शांतिपूर्वक रहेगा।
विज्ञापन



इंटरनेट ठप्प और शराब ठेके रहेंगे बंद
प्रशासन द्वारा जिलेभर में धारा 144 लगा दी गई है तो तुरंत प्रभाव से राशलवाला मोड़ बहादुरगढ़ रोड झज्जर के दायरे में मोबाइल, इंटरनेट व अन्य सोशल मीडिया पर तथा पांच किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर पांबदी लगा दी है। डीसी के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों तथा संपर्क सड़कों के 500 मीटर के क्षेत्र तक पांच अथवा पांच से अधिक लोगों के जमा होने तथा अग्नि शस्त्र, लाठी, बरछी, जेली एवं गंडासे सरीखे नुकीले हथियारों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।


प्रशासन ने जारी किए हैल्पलाइन नंबर
 प्रशासन ने झूठी अफवाहों को रोकने के लिए पूरी तैयारी की है। सोशल मीडिया पर साइबर सैल की पैनी नजर है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। झूठी सूचना की तस्दीक प्रशासन के कंट्रोल नंबर 01251- 251136 पर कर सकते हैं। वहीं एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने 100 नंबर की छह लाइनें चालू कर दी हैं। 100 नंबर व्यस्त होने पर डीएसपी बहादुरगढ़ 8930500602, डीएसपी झज्जर 8930500203, डीएसपी बेरी़ 8930500603, डीएसपी हैडक्वाटर 8930500605 व डीएसपी साल्हावास 8930500601 पर संपर्क कर पुलिस प्रशासन की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन



डीसी और एसपी ने की नंबरदारों के साथ बैठक
शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिले के नंबरदारों को संबोधित करने हुए डीसी आरसी बिढाण ने कहा कि नंबरदार हमारे समाज और प्रशासन में बहुत जिम्मेवारी का पद है। गांव में किसी भी जरूरतमंद को प्रशासन तक अपनी बात पंहुचानी हो तो ग्रामीण नंबरदार से उम्मीद की मदद रखते हैं। नंबरदारों ने भी हमेशा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रशासन और समाज के बीच सेतु का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा हालात में नंबरदारों की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। नंबरदारों ने डीसी को भरोसा दिलाया कि वे समाज और प्रशासन के हित में काम करेंगे। डीसी ने नंबरदारों की समस्याएं भी सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। नंबरदारों ने कहा कि वे समाज हित में अपने -अपने गांवों में युवाओं को सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।


प्रबुद्ध लोगों ने कहा सामाजिक समरसता को करेंगे सहयोग
शनिवार को पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व विधान सभा स्पीकर मनफूूल सिंह, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, सुनीता चौहान, बहादुरगढ़, झज्जर व बेरी से नगर पार्षद, जिलेभर से पहुंचे परिषद पार्षदगण सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रबुद्ध लोगों ने डीसी व एसपी के साथ सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए विचार सांझा किए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में कानून हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नही दी जाएगी। आप को कहीं से भी किसी अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। लोगों में अफवाह नहीं फैलनी चाहिए।
कानून को हाथ में लेने की किसी को ईजाजत नहीं : उपायुक्त
उपायुक्त आरसी बिढ़ाण ने शनिवार को विभिन्न संगठनों से मुलाकात करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने की किसी को भी ईजाजत नहीं दी जा सकती। लोकतंत्र में शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का सबको अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लिए शांति और कानून व्यवस्था कायम रखना सर्वोपरि है। शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि डीसी व एसपी से मिले और भरोसा दिलाया वे शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. नरहरि बांगड़, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, सीटीएम विजय सिंह, डीआरओ मनबीर सांगवान व डीडीपीओ विशाल कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण व गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें