फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टीम में वापसी के लिए तैयारी में जुटीं राशि गुलिया

विज्ञापन
26jjep02- झज्जर। रा​शि गुलिया
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ की क्रिकेट खिलाड़ी राशि गुलिया अब हरियाणा महिला अंडर-19 टीम में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अभ्यास कर रही राशि इससे पहले बीसीसीआई की ओर से आयोजित महिला अंडर-15 प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और प्रतियोगिता में टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


राशि गुलिया पिछले करीब सात वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेट की शुरुआत की थी। वर्ष 2024-25 के सत्र में राशि ने बीसीसीआई की ओर से आयोजित महिला अंडर-15 प्रतियोगिता में हरियाणा टीम के लिए खेलते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

पिछले वर्ष राशि गुलिया ने महिला अंडर-19 टीम के चयन के लिए ट्रायल दिया था, लेकिन वह टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। अब वह पिछली कमी को दूर करने के लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं। वर्ष 2025-26 के सत्र में उन्होंने हरियाणा महिला अंडर-19 टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


राशि के पिता राजेश गुलिया क्रिकेट कोच हैं और उनकी माता ज्योति रानी गृहणी हैं। राशि के क्रिकेट सफर में उनके माता-पिता का पूरा सहयोग रहा है। पिता भी बेटी के अभ्यास और प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

राशि गुलिया का सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश का नाम रोशन करना है। वह कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें