फोटो-53: शक्ति नगर आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शक्ति नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्कल सुपरवाइजर मनीषा की अध्यक्षता में किया।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई और समाज में यह संदेश दिया गया कि लड़का और लड़की दोनों समान हैं तथा दोनों को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांता, बबीता, मीना, दीपकौर और इंदिरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।