फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रणजी मैच... हरियाणा ने बंगाल को 283 रनों से हराया

Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बंगाल और हरियाणा के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैच में हरियाणा की टीम ने 283 रनों से जीत दर्ज की है। चार दिनों का मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। बहादुरगढ़ के रोहित प्रमोद शर्मा ने मैच में 50 रन बनाए और तीन शानदार कैच पकड़े।
विज्ञापन

बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड कल्याणी में बंगाल और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला गया। इस मैच में हरियाणा की टीम ने 283 रनों से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 157 रन बनाए। जवाब में बंगाल की टीम पहली पारी में 125 रनों पर सिमट गई। हरियाणा की टीम मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 336 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान हरियाणा की तरफ से बल्लेबाजी की दूसरी पारी में निशांत सिंधु ने 80 रन व हिमांशु राणा ने 72 रनों की पारी खेली।
वहीं, बहादुरगढ़ के रोहित प्रमोद शर्मा ने 28 रनों की पारी खेली है। इसके बाद बंगाल की टीम भी तीसरे दिन ही अपनी दूसरी पारी में 85 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बंगाल के सात खिलाड़ी अपनी दूसरी पारी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी की दूसरी पारी में अंशुल कंबोज व अनुज ठकराल ने चार-चार विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में हरियाणा के खिलाड़ी अनुज ठकराल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हरियाणा की टीम इस मैच में जीत के बाद इलीट ग्रुप-सी में पहले स्थान पर मौजूद है। हरियाणा का अगला मैच 30 जनवरी को कर्नाटक के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें