फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निकाली रैली

Sat, 18 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रो
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस, महिला प्रकोष्ठ और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

छात्राओं को बताया गया कि अधिनियम के लागू होने के बाद नयी जनगणना के पश्चात 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वर्ष 1996 से विभिन्न चरणों और प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद यह अधिनियम साकार हो पाया है। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने कहा कि अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जनसंचार प्राध्यापक डॉ. कविता ने कहा कि महिलाओं को अपने मुद्दों के समाधान के लिए राजनीतिक नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बेटियों ने हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवाया है और राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाएं श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्लोगन लिखे और रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें