फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटते किसान आंदोलन को राकेश टिकैत ने बचाया

विज्ञापन
किसान नेताओं का स्वागत करते दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह व बुल्लड़ पहलवान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतें और पाल नेता भी पहुंचे। खाप नेताओं और पाल नेताओं ने मंच के माध्यम से एक सुर में 26 जनवरी के बाद टूटते किसान आंदोलन को उठाने में चौ. राकेश टिकैत का अहम योगदान बताया। नेताओं ने कहा कि यदि राकेश टिकैत इस आंदोलन में अपनी अहम भूमिका नहीं निभाते तो यह आंदोलन खत्म हो जाता। वहीं चौ. राकेश टिकैत ने भी इस आंदोलन को उठाने में खाप और पालों का भी महत्वपूर्ण योगदान बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रधान ऋषिपाल अंबावता, महरौली 360 के प्रधान गोवर्धन सिंह, कालीरमण खाप से विजय सिंह, भारतीय किसान मजदूर संघर्ष समिति राजेंद्र आर्य दादूपुर, राठी-रुहिल खाप से सोमबीर, गौड़ एजूकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान राज पहलवान, जेजेपी नेता संजय दलाल, सोमबीर सांगवान चरखी दादरी विधायक, बीकेयू (नैन) के जोगेंद्र नैन के अलावा अन्य कई किसान संगठनों के नेता पहुंचे।
महापंचायत का संचालन दलाल खाप 84 के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह दलाल ने किया। भारतीय किसान यूनियन के नेता चौ. राकेश टिकैत, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. दर्शन पाल और गुरनाम चढूनी को बुल्लड़ पहलवान, दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल ने गोमाता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें