फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों पर बैंक में खाते खुलवाकर फर्जी कंपनियां तैयार करके की करोड़ों की जीएसटी चोरी

विज्ञापन
आरोपियों से बरामद किए गए फर्जी वोटर कार्ड और पैन कार्ड। - - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक में खाते खुलवाकर और फर्जी कंपनियां तैयार कर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले का खुलासा किया है। आरोपियों से पुलिस ने फर्जी वोटर कार्ड, पैन कार्ड और कई चेक बुक बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनों को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपियों से अन्य लोगों के भी इस धंधे में शामिल होने का खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ और सोहन निवासी अलीपुर दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सीआईए-1 के निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों को काबू किया है। सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक तेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोहित निवासी लालचंद कॉलोनी बहादुरगढ़ ने फर्जी नामों के पहचान पत्र, वोटर कार्ड व पैन कार्ड इत्यादि नकली तैयार करके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रेलवे रोड बहादुरगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से करंट अकाउंट खुलवा रखे हैं। आरोपी फर्जी कंपनियां तैयार कर इन खातों में फर्जी लेन-देन कर जीएसटी चोरी की है। बैंक के अकाउंट ओपनिंग फार्म पर उसने स्वयं के हस्ताक्षर भी कर रखे हैं।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस अड्डा बहादुरगढ़ के पास नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद नजफगढ़ रोड की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया। पूछताछ में पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। उसकी मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अलग-अलग नामों के चार वोटर कार्ड, चार पैन कार्ड व चार चेक बुक बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि इस काम में उसका एक साथी सोहन निवासी अलीपुर दिल्ली भी शामिल है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे भी काबू कर लिया। सोहन से दो पैन कार्ड व दो वोटर कार्ड बरामद हुए। दोनों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि आरोपी उपरोक्त बरामद फर्जी दस्तावेजों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज से खातों और कंपनियां से करोड़ों रुपये का लेन-देन कर करोड़ों की जीएसटी चोरी की है। आरोपियों ने बताया कि जीएसटी की तीन फर्जी कंपनियां और सेंट्रल बैंक में चार खाते खोले गए हैं। इन कंपनियों से अलग-अलग लोगों के फर्जी बिल काटे गए हैं। इसमें लाखों रुपये की जीएसटी चोरी की गई है। आरोपियों से अभी पुलिस ने फर्जी कार्य में प्रयोग किए गए लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद नहीं किए हैं। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से जितनी भी फर्जी कंपनियां जीएसटी विभाग में रजिस्टर्ड करवाई गई है, उनकी जानकारी ली आएगी। लैपटॉप भी बरामद किया जाएगा। मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं व कितने रुपयों का लेनदेन और कितने रुपये का जीएसटी टैक्स का फर्जीवाड़ा किया है, जिसके संबंध में खुलासा होने की संभावना है।

धोखाधड़ी के मामले में पकड़े गए आरोपी डीएसपी व अन्य के साथ।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें