फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश ने साउथ अफ्रीका की चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
चोटी पर तिरंगा फहराते हुए राकेश कादियान। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गांव सिवाना के भिवानी जेल में वार्डन राकेश कादयान ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर सबसे कम समय में पर तिरंगा फहरा कर स्वर्णिम इतिहास लिखा है और भारत का नाम रोशन किया है। मात्र 15 घंटे 53 मिनट में साउथ अफ्रीका की बर्फीली पर्वत चोटी किलिमंजारो पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राकेश कादयान ने सबसे कम समय में साउथ अफ्रीका की चोटी पर सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन

किलिमंजारो पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर लौटे राकेश कादयान का पैतृक गांव सिवाना में रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। भिवानी में जेल वार्डन के पद पर सेवारत राकेश विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। 40 वर्षीय राकेश कादयान के साथी मुकेश राजौतिया ने बताया कि सबसे कम समय में राकेश ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर भारतीय ध्वज फहराकर कीर्तिमान बनाया है। मूल रूप से साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाले राकेश कादयान के बड़े भाई संजय हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं, जबकि छोटा भाई राजीव खेती बाड़ी करता है। पिता संघड़ भी गांव में खेती बाड़ी करते हैं। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाले राकेश कादयान ने साउथ अफ्रीका की पर्वत चोटी पर सबसे कम समय में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया था, जिसे 15 अगस्त को राकेश ने पूरा किया है। गांव पहुंचने पर राकेश का ग्रामीणों द्वारा रविवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें