फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आगरा हाफ मैराथन में राजेश प्रथम

विज्ञापन
-फोटो 81 : आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आगरा हाफ मैराथन में बीआरजी के धावक राजेश ने ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोहनलाल ने अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ग्रुप का परचम लहराया। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि एथलीटों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोनों विजेताओं को 3100-3100 की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। अलवर टाइगर हाफ मैराथन में नरेंद्र जांगड़ा ने 10 किलोमीटर दौड़ में तृतीय, रोहताश ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 65 से अधिक आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में कृष्णा ने पहला स्थान पाया।
भिवानी में आयोजित प्रतियोगिता में ब्रह्मप्रकाश मान ने 5 किलोमीटर सीनियर फिट डैड श्रेणी का खिताब जीता जबकि संदीप ने अपने आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिल्ली के सिरीफोर्ट में आयोजित इवेंट में अशोक शर्मा और संदीप छिल्लर ने सहभागिता कर बीआरजी की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में सीमा ने ओपन कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ललिता पांडेय, देवेंद्र किशोर प्रसाद और गुलाब सिंह ने विभिन्न आयु वर्गों में स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त धर्मवीर, राजपाल, गुलाब और आरके मौर्य ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दिल्ली द्वारका हाफ मैराथन में बीआरजी के लगभग 50 धावकों ने भाग लिया। इस दौरान विजय सिंह ने 10 किलोमीटर के पेसर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में राहुल कटारिया, धर्मवीर, मनीषा कुमारी, अंकित राणा, पन्नेलाल यादव, अभय श्रीवास्तव, सविता, नितेश कुमार आदि धावकों ने भाग लिया।
इसके साथ ही बहादुरगढ़ में आयोजित साइक्लोथॉन में जयदेव राठी, नितिन और एनके शर्मा ने सहभागिता कर ग्रुप की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। सभी आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें