08jjrp01- प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावक। स्रोत-बीएफजी
- फोटो : samba news
झज्जर। नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रविवार को आयोजित तीसरी डीडीआर द्वारका हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप रनिंग पार्टनर के रूप में शामिल रहा जिसके अंतर्गत झज्जर जिले की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी की।
इस मैराथन में 21, 10, पांच और तीन किलोमीटर की विभिन्न दौड़ श्रेणियों में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के धावकों ने भाग लिया। 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) कैटेगरी में सुनील धनखड़ व हरीश कुमार ने दौड़ पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया।
10 किमी कैटेगरी में नरेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, सुनील धनखड़, माखन सिंह, सुशील अत्री, आयुष अत्री, सुखविंदर, जगबीर सिंह एवं पश्चिम कुमार शामिल रहे। वहीं 5 किमी कैटेगरी में सतीश देशवाल, सुरेंद्र घनघस, मास्टर विनोद, देवेंद्र रंगा, प्रमोद शर्मा, संदीप मेहरा, हर्ष कुमार सहित अनेक धावकों ने दौड़ पूरी की।
इसके अतिरिक्त तीन किलोमीटर कैटेगरी में मोंटी ने भाग लिया। बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में यह फिटनेस अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनकी सकारात्मक सोच और मोटिवेशन से जुड़े सैकड़ों युवा आज नियमित दौड़, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे हैं।