फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से आहत महिला ने की आत्महत्या, पति समेत कई नामजद

Sat, 23 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
raiya - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 गांव रईया में वीरवार देर शाम एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतका के पति और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि गांव छारा की रहने वाली मोनू की शादी गांव रईया के ऋषिपाल के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते गांव में कई बार पंचायत के माध्यम से सुलह भी हो गई थी। लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा फिर मोनू को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके चलते परेशान होकर मोनू ने वीरवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव रईया में मोनू नाम की महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान देने की सूचना उन्हें मिली थी। मृतका के मायके के लोगों की शिकायत के आधार पर महिला के पति और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पवन कुमार, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें