फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने उमस और गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे क्षेत्रवासियों को मंगलवार की सुबह राहत भरी रही। सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दोपहर तक आसमान काले बादलों से ढका रहा। बाद में धूप निकली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 20 अगस्त को बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं जुलाई और अगस्त का महीना क्षेत्रवासियों के लिए प्रदूषण के लिहाज से राहत भरा रहा। दोनों महीनों में एक्यूआई हरे और गहरे हरे रंग में रहा। कुल मिलाकर दोनों महीनों में लोगों को साफ ऑक्सीजन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त की शुरुआत से ही बारिश हो रही है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई है। मंगलवार की सुबह भी बारिश का दौर रहा। अगस्त के महीने में बीते पांच साल का सबसे लंबा बारिश का दौर चला। हवा में नमी का स्तर 61 से 91 प्रतिशत तक रहा। 21 से 25 अगस्त तक बारिश बैकफुट पर ही रहेगी।
23 से 25 अगस्त तक बारिश हल्की रहेगी। बहादुरगढ़ में मंगलवार को एक्यूआई गहरे हरे रंग में महज 35 पर रहा। इसके चलते लोगों को साफ आक्सीजन मिली।

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें