फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग पास न होने से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी-दादरी रोड पर रोहतक-झज्जर रेलवे लाइन की फाटक नंबर 25 पर बनाए जाने वाले ओवरब्रिज का निर्माण कई माह से अटका पड़ा है। इसकी वजह से आसपास के करीब दस गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे और प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल इस पुल के रेलवे के हिस्से की ड्राइंग तक पास नहीं हुई है। इसी वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की तरफ से बनाए जा रहे इस ओवरब्रिज के राज्य सरकार के हिस्से का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल रोड बनाने का कार्य बाकी है। जबकि रेलवे की तरफ से तो रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जाने वाले पुल की ड्राइंग भी पास नहीं की गई है। इसकी वजह से पुल का निर्माण कार्य करीब पांच माह से अटका पड़ा है। लेकिन रेलवे की तरफ से फिलहाल ओवरब्रिज की ड्राइंग तक पास नहीं की गई है। लोक निर्माण विभाग और रेलवे की ओर से बनाए जाने वाले ओवरब्रिज का ड्राइंग पास करवाने को लेकर रेलवे व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच मंथन भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि रेलवे की तरफ से अगले सप्ताह तक ड्राइंग पास कर दी जाएगी। उसके बाद रेलवे की तरफ से निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी पुल का निर्माण कार्य शुरू करेगी। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग भी पुल के ऊपर सड़क बनाने का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन

दिसंबर 2017 में शुरू हुआ था पुल का निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग की तरफ से वर्ष 2017 के दिसंबर माह में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन आज तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके कारण लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गवालीसन रोड पर भी वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया है और रेलवे फाटक के पास अधिकांश समय लंबा जाम लगा रहता है।
जाम में फंसे रहते हैं स्कूली बच्चे
छुछकवास रोड पर काफी संख्या में शिक्षण संस्थाएं हैं। इनकी गाड़ियां विद्यार्थियों को लेकर सुबह स्कूलों में जाती हैं और शाम के समय छुट्टी होने के बाद वापस शहर में लेकर आती हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय तो स्कूल बसें भी फाटक के पास जाम में फंस जाती हैं। इस कारण स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक रेलवे की तरफ से पुल की ड्राइंग पास किए जाने की संभावना है। उसके बाद इसका कार्य दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल ड्राइंग पास न होने की वजह से कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंगरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें