फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा की टिप्पणी से दलाल खाप में रोष

विज्ञापन
गौत्र पर टिप्पणी के मुद्दे पर विचार के लिए बहादुरगढ़ में जुटे दलाल खाप के लोग। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बरोदा उप चुनाव में हुई जनसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा द्वारा दलाल गौत्र पर की गई टिप्पणी को लेकर दलाल खाप-84 ने कड़ा रोष जताया है। वीरवार को यहां पत्रकारों को बातचीत करते हुए दलाल-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल व खाप से जुड़े अनेक लोगों ने कुलदीप शर्मा द्वारा की गई इस टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा से माफी मांगने और कुलदीप शर्मा को पार्टी से निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शर्मा की टिप्पणी से दलाल गौत्र के लोगों में काफी रोष बना हुआ है। इसी को लेकर रविवार को गांव मांडोठी स्थित दलाल भवन में दलाल खाप की एक अहम पंचायत होगी जिसमें आगामी कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी। दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल व वरिष्ठ किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि कहा कि दलाल गौत्र पर इस तरह की टिप्पणी करना कुलदीप शर्मा की गलत मानसिकता को दर्शाता है। इसके लिए खाप उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा व अन्य नेताओं की मौजूदगी में पूर्व विधायक कुलदीप ने दलाल वंश के बारे में जो गलत टीका-टिप्पणी की गई है वह बेहद निंदनीय व अपमानजक है। उन्होंने कहा कि दलाल खाप कुलदीप शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए उचित कदम उठाएगी। साथ में उन्हें कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग भी करती है। उन्होंने आपसी पार्टी बाजी की वजह से दलाल गौत्र को बेहद लगत बात कही है। उन्होंने कहा, दलाल खाप का इतिहास एक हजार साल से पुराना है। गुरु गोविंद सिंह का प्रथम सेनापति जाट धर्म सिंह दलाल था। ऐसे में दलाल वंश पर इस तरह की टिप्पणी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। इसके लिए रविवार को मांडोठी के दलाल भवन में खाप की पंचायत होगी। इस मौके पर दलाल खाप 84 के प्रधान एसडीओ भूप सिंह, मान सिंह दलाल, सचिव दयाराम, आसौदा नौगामा प्रधान कपूर सिंह दलाल, पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, जय विरेंद्र दलाल, पप्पू दलाल, कृष्ण कुमार, हरपाल, पांडु प्रधान, नवीन दलाल, प्रवीन दलाल समेत अनेक व्यक्ति मौजूद रहे। उधर, भाजपा छारा मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल मातन ने भी कुलदीप शर्मा के वक्तव्य को लेकर कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुलदीप शर्मा दलाल खाप से सार्वजनिक और लिखित में माफी मांगें। साथ ही इस प्रकार की गलती न दोहराने का आश्वासन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें