फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Wed, 02 Mar 2016 01:52 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने मंगलवार को बहादुरगढ़ के तीन अल्ट्रासाउंट केंद्रों पर छापा मारा। रेडियोलॉजिस्ट न होने से एक सेंटर की मशीन को सील कर दिया। दो अन्य के रिकार्ड की जांच-पड़ताल की गई। एक प्राइवेट हास्पिटल में रिकार्ड सही नहीं मिला।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट जिला अथॉरिटी को भेजी जाएगी। मशीन मिली, डाक्टर नहीं स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर दस्तक दी। इस टीम में झज्जर में पीएनडीटी नोडल आफिसर एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश, डॉ. राजकरण, बादली सीएचसी से मेडिकल आफिसर डॉ. सरिता, सीनियर ड्रग्स कंट्रोल आफिसर राकेश दहिया व डीसीओ विजयराजे भी शामिल थे।

टीम ने जिला प्रशासन के आदेशानुसार सन इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, दिल्ली हास्पिटल व शर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। टीम ने सन इमेजिंग में लंबे अर्से से बिना रेडियोलॉजिस्ट के रखी मशीन को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश के अनुसार यहां मशीन ओपन रखी हुई थी। जबकि नियमानुसार बिना रेडियोलॉजिस्ट के मशीन नहीं रखी जा सकती। टीम ने जहां पर मशीन रखी वहां पर लॉक भी कर दिया। यहां से स्वास्थ्य व ड्रग्स विभाग की टीम ने रिकार्ड की भी जांच की।
विज्ञापन


रिकार्ड नहीं मिला दुरुस्त
दिल्ली हास्पिटल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन व दस्तावेजों को खंगाला गया। टीम ने यहां रिकार्ड को लेकर खूब माथा-पच्ची की। रिकार्ड में कुछ कमियां मिलीं। जिस पर यहां के रेडियोलॉजिस्ट व संचालक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। संयुक्त टीम ने शर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच भी की।

नोडल आफिसर डॉ. राकेश ने बताया कि तीनों सेंटरों की रिपोर्ट जिला अथॉरिटी को भेजी जाएगी। वहां से जो निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी ओर दिल्ली हास्पिटल के निदेशक डॉ. श्रवण बंसल का कहना था कि उनके यहां नियमानुसार कार्य होता है। जांच में उनके यहां रिकार्ड ठीक मिला है। सन इमेजिंग के संचालक राकेश ने कहा कि मशीन तो उनके पास है, मगर कई माह से डाक्टर नहीं था। ऐसे में मशीन को एक जगह सुरक्षित व लॉक करके ही रखा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें