फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसजीएफआई राज्य स्तरीय तैराकी में पूर्वी ने जीते तीन रजत पदक

Fri, 25 Sep 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 83 : स्कूल में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी पूर्वी का किया गया स्वागत। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ की प्रतिभाशाली तैराक पूर्वी ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंबाला में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वी ने अपनी उत्कृष्ट तैराकी क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
पूर्वी ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों में रजत पदक हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब एसजीएफआई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर यह उपलब्धि पूर्वी की निरंतर मेहनत, कठिन प्रशिक्षण और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता पर विद्यालय की चेयरपर्सन शैलजा जून और प्रधानाचार्या ने पूर्वी तथा उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने पूर्वी की लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुकरणीय प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि पूर्वी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें