फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जाम की समस्या से आमजन परेशान

Tue, 26 Nov 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बाजार के बीच से गुजरने वाले दिल्ली-झज्जर रोड पर जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम का प्रमुख कारण सड़क पर पार्किंग, अतिक्रमण और बाजार के अंदर से भारी वाहनों का निकलना है। शाम के समय सड़क पर लगने वाले बाजार से भी भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बाजार के बीचो बीच से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। बाईपास की अपेक्षा भारी वाहन बाजार के बीच से ही गुजरते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही लोगों का आना जाना भी प्रभावित होता है।

बैंकों के बाहर पार्किंग समस्या
सुबह बैंक के खुलने के समय से दोपहर के लगभग दो बजे तक बैंकों के सामने जाम की समस्या रहती है। बैंकों के बाहर उपभोक्ता लगभग आधी सड़क पर कब्जा कर अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन के लिए जगह ही काफी कम रह जाती है।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर सामान
सड़क पर शाम के समय दुकानदार दुकान के बाहर सामान रखकर बेचते हैं। सड़क को आधा घेर लिया जाता है। ऐसे में यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहता है।

पुलिस होगी सतर्क
यातायात को सुचारू रखने के लिए बादली पुलिस प्रयासरत रहती है ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कुछ दुकानदारों की मांग पर सड़क पर लगने वाली दुकानों को रोका जाएगा। भारी वाहनों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंध है जिसपर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, थाना प्रभारी बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें