-फोटो 60 : सैनीपुरा कॉलोनी में टूटा पड़ा सीवर का ढक्कन।
बहादुरगढ़। शहर के सैनीपुरा में सीवर लाइन का ढक्कन कई महीनों से टूटा पड़ा। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शायद विभागीय अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
यहां के निवासी जयकिशन, बनी सिंह, मांगेराम ठेकेदार, नवल सिंह, बलवान, रामकुमार, बिजेन्द्र, तारा सिंह ने बताया कि यह मेन लाइन का सीवर का ढक्कन टूटा है। जिसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग लाखों रुपये सीवर लाइन की मेंटेनस के नाम से कागजों में खर्च करता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि यदि तीन दिन में यह टूटा सीवर ढक्कन नहीं बदला गया तो कॉलोनी के लोग विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।