फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक

Sat, 17 Feb 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. दर्शना देवी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय सांस्कृतिक कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी प्रो. राजीव आसीवाल की देखरेख में हुआ। शुक्रवार को हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवीं कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता रंगोली, पेंटिंग बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, वाद-विवाद व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

डॉ. दर्शना देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना बहुत आवश्यक है। इससे व्यक्तित्व का विकास तो होता है। साथ में विद्यार्थियों में टीमवर्क कौशल भी उत्पन्न होता है। शुक्रवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वेदों के महत्वपूर्ण संदेश के लिए संस्कृत श्लोकउच्चारण तथा महत्वपूर्ण संदेश के लिए कला के अद्भूत नमूने प्रस्तुत करती रंगोली और पेंटिंग तथा क्ले मॉडलिंग ने देखने वालों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के जोश में उत्साह ने महाविद्यालय को मानो कला केंद्र में तब्दील कर दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में नरेंद्र, अमित, डॉ. सरला, श्वेता, रीना, विकास यादव, कविता, भूपेंद्र सिंह तथा अनूप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर सुमन हुड्डा, राजीव दहिया, अमित छिकारा, डॉ. विकास शौकीन, अरुण, मंजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें